Subah na aai sham na aai Lyrics

गाना/Titel: सुबह ना आई शाम ना आई      (Subah na aai sham na aai  ) 

चित्रपट/Film  चा चा चा   (Cha Cha Cha )

संगीतकार/Music Director इक़बाल कुरैशी (Iqbal Quraishi)


गीतकार/Lyricist  नीरज (गोपाल दास सक्सेना)   (Neeraj (Gopaldas Saxena)

गायक/Singer(S): मोहम्मद रफ़ी   (Mohammad Rafi)  

Rizwan Ahmed 28 -Nov-2020  \



ख़ुशी जिसने खोजी वो धन ले के लौटा 

हंसी जिसने खोजी चमन ले के लौटा 

मगर प्यार को खोजने जो चला वो 

ना तन ले के लौटा ना मन ले के लौटा  

सुबह ना आई शाम ना आई  सुबह ना आई शाम ना आई  

जिस दिन तेरी याद ना आई याद ना आई 

सुबह ना आई शाम ना आई  


कैसी लग्न लगी ये तुझसे कैसी लगन  लगी 

हंसी खो गई ख़ुशी खो गई आंसू तक सब रह्न हो गए 

अर्थी तक नीलम  हो गई अर्थी तक नीलम  हो गई 

दुनिया ने दुश्मनी निभाई याद ना आई 

सुबह ना आई शाम ना आई  


तुम मिल जाते तो हो जाती पूरी अपनी रामकहानी 

खंडहर ताजमहल बन जाता गंगा जल आँखों का पानी \

सांसो ने हथकड़ी लगाई याद ना आई 

सुबह ना आई शाम ना आई  


जैसे भी हो तुम आजाओ जैसे भी हो तुम आजाओ 

आ जाओ..... आ जाओ..... जैसे भी हो तुम आजाओ 

आग लगी है तन में और मन में आग लगी है तन में और मन में 

एक तार की दूरी एक तार की दूरी  बस दामन और कफ़न में 

हुई मौत के संग सगाई याद ना आई 

आ जाओ..... आ जाओ..... आ जाओ..... आ जाओ..... 

No comments

Powered by Blogger.