Kadar Khan


Rizwan Ahmed 07-Oct-2020

Kader Khan

From Wikipedia, the free encyclopedia

क़ादर ख़ान (उर्दू: قادر خان ; जन्म 22 अक्तूबर 1937- 31 दिसम्बर 2018) एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं।[3] उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी।[4] उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। कादर खान की मृत्यु कनाडा में 31 दिसम्बर 2018 को शाम करीब 6 बजे हुई। इन्हें कनाडा के मिसीसॉगा शहर के कब्रिस्तान मेें ही दफनाया गया।



फिल्मी सफर

कादर खान के फ़िल्मी जीवन की शुरुआत तब हुई एक बार वे अपने कॉलेज में किसी भूमिका को निभाया तो वहां उपस्थित लोगो ने उनकी काफ़ी प्रशंसा की। जब अभिनेता दिलीप कुमार को ये पता चला तो उन्होंने खान को बुलाया और उन्हें रोल देखने कि इच्छा ज़ाहिर की तो खान ने अच्छे से तैयार कर उनके लिए प्रदर्शित किया। दिलीप कुमार उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने खान को सगीना महतो और बैराग फ़िल्मो में काम दे दिया।

पुरस्कार व नामांकन

अपने कला और आवाज से प्रभावित कर देने वाले खान ने कई पुरस्कार भी प्राप्त किए है।

  • 2013 - साहित्य शिरोमणि पुरस्कार (हिन्दी फ़िल्म जगत और सिनेमा में योगदान के लिए)
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
श्रेणीफ़िल्मवर्षस्थिति
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखनमेरी आवाज़ सुनो1982जीत
सर्वश्रेष्ठ हस्य अभिनेताबाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी1991जीत
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखनअंगार1993जीत
सर्वश्रेष्ठ हस्य अभिनेताहिम्मतवाला1984नामित
आज का दौर1986नामित
सिक्का1990नामित
हम1992नामित
आँखें1994नामित
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी1995नामित
कुली नं॰ 11996नामित
साजन चले ससुराल1997नामित
दूल्हे राजा1997नामित

प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
1973
1977मुक्तिहुसैनसंवाद भी
1997मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी

मृत्यु

कादर ख़ान जीवन के अंतिम दिनों में सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रहे थे, जो कि एक लाइलाज बीमारी है।[5][6] साँस लेने में तकलीफ़ के कारण उन्हें 28 दिसंबर 2018 को कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ वे अपने बेटे-बहू के पास इलाज कराने के लिये लिये आये थे।[6] 31 दिसंबर 2018 (पूर्वी समय मंडल के अनुसार) उनके पुत्र सरफराज खान ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।[7][8][9] उनका अंतिम संस्कार कनाडा के मिसिसागुआ स्थित मेअडोवले कब्रिस्तान में हुआ।[10]

सन्दर्भ

  1.  "IMDB". http://www.imdb.com/name/nm0434318/bio.में बाहरी कड़ी (मदद); गायब अथवा खाली |url= (मदद)
  2.  Wahab, Siraj (30 September 2014). "Kader Khan in Makkah for Haj". Arab News. मूल से 2 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 October 2014.
  3.  "कादर ख़ानः काबुल से शुरू सफ़र, कनाडा में हुआ पूरा". मूल से 3 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2019.
  4.  "An interview with Kader Khan in Pune". February 2007. मूल से 23 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-10-01.
  5.  "Knee surgery gone wrong: Veteran actor Kader Khan rushed to Canada for treatment"dnaindia.com. मूल से 6 March 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 January 2019.
  6. ↑ इस तक ऊपर जायें:  "Bollywood veteran actor Kader Khan hospitalized, put on BiPAP ventilator". Dunyanews. मूल से 28 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 December 2018.
  7.  "Actor Kader Khan passes away". 1 January 2019. मूल से 1 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 January 2019.
  8.  "Veteran actor Kader Khan passes away at 81, confirms family". 1 January 2019. मूल से 1 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 January 2019.
  9.  "Veteran actor-writer Kader Khan passes away at 81". 1 January 2019. मूल से 1 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 January 2019.
  10.  kader khan buried

No comments

Powered by Blogger.