Part 1 दुनिया के दस अजीब-ओ-गरीब आदमी

दुनिया के दस ऐसे अजीब-ओ-गरीब इंसान जो आपने ना कभी देखे और ना कभी सुने होंगे।। 

रिज़वान अहमद 21-सितम्बर-2020 


दोस्तों दुनिया एक ऐसी जगह है जहाँ हमें रंग हर नस्ल के लोग मिलते हैं , आज मै बात कर रहा हूँ दुनिया के 10 ऐसे अल्लाह के पैदा किये हुवे इंसानो की जिनके वुजूद पर यकीन करना मुश्किल है, इनके जिस्म की बनावट इनका रहन सहन का तरीका दुनिया में सबसे अलग है, ऐसे लोग आपने ना कभी देखे होंगे और शायद कभी सुने भी नहीं होंगे, इनमे से कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जानबूझ कर अपने आप को ऐसा बना लिया है, और कुछ पैदाइशी ही ऐसे हैं, मज़े की बात तो ये है के ये अपनी इन्ही कमज़ोरियों खूबियों की वजह से दुनिया भर में मशहूर हो आगये हैं, 


आइये बात करते हैं इन 10 लोगों की....    

10 GARRY TURNER Born 1971 
Born1971
Garry Turner

इंग्लैंड का रहने वाला Garry Turner जिसे रबर बैंड के नाम से भी जाना जाता है ये इस वक्त दुनिया का अकेला ऐसा इंसान है, जिसके जिस्म की खाल बहुत हद तक फ़ैल सकती है, जितनी इसकी खाल फ़ैल सकती है दुनिया में किसी की खाल इतनी नहीं फ़ैल सकती,    


जब बचपन में Garry Turner को इस बात का अहसाह हुवा के इसके जिस्म की खाल Abnormal है, तो इसका बड़ा मज़ाक बनाया गया,
इसके पेट की खाल इसके पेट पर से 15 सेंटी मीटर तक फ़ैल सकती है Garry को दरअसल  Ehlers Danlos syndrome नाम की एक बीमारी है, जिसमें किसी भी इंसान  त्वचा (खाल) बहुत ज्यादा कमज़ोर और लचकदार हो जाती है, Garry Turner की यही बीमारी इसकी शोहरत की वजह गई,

9 AMOU HAJI .82 year old 
Amou Haji 

दोस्तों शेख सादी का क़ौल है जो इंसान ग़ुसल करता है उसे मौत कैसे आ सकती है 

नहाना गुसल करना इंसानी की ख़ास ज़रूरतों में से एक है, लेकिन इस बदबख्त ने 62 सालों से बार भी गुसल (नहाना ) नहीं किया, ये 82 साल का बाबा 62 साल से एक बार भी नहीं नहाया, इसने अपनी जवानी में उस वक्त नहाना छोड़ दिया जब इसे एक बहुत गहरा सदमा पहुंचा था, ये जानवरों के पुर्ज़ों की सिगरेट भी बना कर पीता है,

  
इसी वजह इसे निकम्मा और अकेला भी कहा जाता है,

8 CHANDRA BAHADUR DANGI  30 November 1939 – 3 September 2015
Chandra Bhadur Dangi 


दोस्तों चंद्रा बहादुर दांगी दुनिया का सबसे छोटा इंसान है, इसमें कोई दो राय नहीं है , नेपाल से ताल्लुक रखना वाला ये शख्स मात्र 54.6 सेंटी मीटर यानी एक फ़ीट साढ़े नौ इंच है, चंद्रा इंटर नेशनल मीडिया की नज़र में तब आया जब एक लकड़ियों के ठेकेदार ने इसे इसी के गाँव में घुमते फिरते देखा, उसने तुरंत ही लोकल मीडिया खबर दी इस तरह चंद्रा रातों रात स्टार बन गया,
रातों रात ये आम बोने इंसान से दुनिया का सुपर स्टार बोना बन गया साथ ही साथ इसे Guinness World Records में भी शामिल कर लिया गया
इसका वज़न सिर्फ 15 किलो ग्राम था 3 सितम्बर 2015 चंद्रा की मौत हो गई थी ,

7 PATRICK DEUEL March 28, 1962 – April 29, 2016
Patrick Deuel 




दोस्तों अमेरिका की एक स्टेट Nebraska से ताल्लुक रखने वाला था ये दुनिया का सबसे वज़नी इंसान था , इसके बारे में कहा जाता है के ये इंसान लगातार 7 सालों तक लगातार अपने बिस्तर पर पड़ा रहा था, जिसकी वजह से इसका वज़न बढ़ते बढ़ते 1023 पाउंड्स तक पहुँच गया, यानी  464. किलोग्राम तक बढ़ गया,  

इसे जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो इसके बैडरूम की दीवार को तोडा गया, 
सर्जरी के बाद इसका वज़न 350 किलोग्राम रेकार्ड सफलता के साथ कम करवाया गया ,,

लेकिन इसका वज़न एक बार फिर बढ़ गया, ये 29 अप्रैल 2016 को दुनिया छोड़ गया,

  6 LEONID STADNYK 5 August 1969-24 August 2014

LEONID STADNYK   Zhytomyr Oblast, Ukrainian से ताल्लुक रखने वाला उम्र 44 ये अपने दौर का दुनिया का सबसे लम्बा इंसान था, इसकी लम्बाई 8 फ़ीट 5 इंच थी, 



इसकी ये गैरमामूली ग्रोथ 14 साल की उम्र में तब शुरू हुई जब इसका एक छोटा सा ओप्रशन हुवा जिसकी वजह से इसके ग्रोथ हार्मोन्स बढ़ गए, दोस्तों 2104 अचानक इसका ब्रेन हैमरेज होने से इसकी मौत हो गई. 


जारी है ,,,,,,,,,,,,, 
रिज़वान अहमद  

No comments

Powered by Blogger.